Thursday, April 30, 2026
Latest:
katniLatest

Katni: युवक की हत्या मामले में रीठी के ग्राम कुदरी में आज फिर बवाल, पीड़ित परिवार को किया गया गुमराह

कटनी जिले के रीठी थाना अंतर्गत ग्राम कुदरी में किराया को लेकर हुए विवाद के बाद आटो चालक की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

IMG 20201108 WA0021

इस मामले में पीड़ित परिवार को गुमराह करने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन ने मामला शांत करा दिया है।

शनिवार को पीड़ित परिवार द्वारा रीठी-कटनी मार्ग पर चक्काजाम करने के बाद दूसरे दिन रविवार को कुदरी गांव में ही फिर बवाल मच गया। रीठी थाना प्रभारी रोहित यादव के साथ भी झूमाझटकी की गई। भारी गहमागहमी के बीच मृतक का अंतिम संस्कार हो पाया।

IMG 20201108 WA0016

कुदरी में बवाल की सूचना पाकर सबसे पहले मौके पर पहुंचे रीठी थाना प्रभारी व आक्रोश ग्रामीणों के गहमागहमी का माहौल निर्मित हो गया। रीठी थाना प्रभारी के साथ भी लोगों ने झूमाझटकी की। मृतक के परिजन व गांव वाले दोषियों के जो रिश्तेदार फरार हैं उनकी भी गिरफ्तारी की मांग को लेकर अंतिम संस्कार नहीं कर रहे थे। रीठी तहसीलदार राजेश पांडेय व अन्‍य उच्चाधिकारियों की समझाइश के बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस पर लगाए आरोप:

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मुकेश का पीएम जबलपुर के मेडिकल कॉलेज मे नही कराया और गांव लेजाकर अंतिम संस्कार करने की बात कही। लेकिन परिजनो के काफी विरोध के शनिवार की शाम 6 बजे रीठी के अस्पताल में मुकेश का पीएम हुआ। रविवार को भी गांव वाले जबलपुर मे पीएम न होने का जिक्र थाना प्रभारी व तहसीलदार से करते रहे। लेकिन अधिकारीयो ने कोई जवाब ही नहीं दिया इससे ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व डीएसपी भी पहुंचे:

रविवार को कुदरी गांव मंे हुए भारी हंगामे के बाद जिले से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व डीएसपी भी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणो को न्याय का भरोसा दिलाया। इसके बाद मामला कुछ ठंडा पड़ा। जबकि गांव में अंतिम संस्कार के बाद भी भारी गहमागहमी का माहौल व्याप्त है। मृतक के चाचा रामरतन गड़ारी व सुदीना गड़ारी रीठी पुलिस द्वारा मामले को रफा-दफा व आरोपित परिवार को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं।

IMG 20201108 WA0019

गुमराह किया गया परिवार को

हमारे रीठी प्रतिनिधि के अनुसार पीड़ित परिवार जनों को किसी ने गुमराह कर दिया कि उक्त घटना में 302 का मामला पुलिस द्वारा दर्ज नही किया गया,जिसके चलते मृतक के परिजनों ने ,आरोपियों के घरों में ईटा पत्थर आदि गुस्से में फेंके और शव को अंतिम संस्कार को नही ले जा रहे रीठी पुलिस को सूचना मिलते ही परिजनों को समझाईस दी गई कि 302 का मामला ही दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज गया है तब कहि जाकर समझाईस देकर परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।

इस दौरान तहसीलदार राजेश पांडे की उपस्थिति में थाना प्रभारी पुलिस दल के साथ मौजूद रहे

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम