Saturday, May 9, 2026
Latest:
katni

Katni : बेहोश करके युवक से 21 हजार की ठगी

कटनी। बरही रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा पैसा जमा करने गए एक युवक के साथ 21 हजार 800 रूपए की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक ने कोतवाली प्रभारी को शिकायत देकर आरोपियों की पहचान करते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा को दिए गए शिकायती पत्र की प्रति यशभारत को उपलब्ध कराते हुए शास्त्री कालोनी चक्की घाट क्षेत्र निवासी मोहित पिता पंचमलाल जायसवाल ने बताया कि वह गतदिवस घर से 20 हजार रूपए लेकर बरही रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा की शाखा गया था।
जहां उसे 24 व 25 वर्ष आयु के दो अपरिचित युवक मिले और पहले पेन मांगा। इसके बाद युवकों ने कहा कि उनके पास बहुत सारे पैसे हैं, यदि वह उन पैसों को बैंक में जमा करने में उनकी मदद करे तो उसे कमीशन देंगे। इसके बाद युवक उसे फारेस्टर प्ले ग्राउंड की ओर ले आए और कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश करने के बाद उसकी जेब से बैंक में जमा करने वाले 20 हजार रूपए व पर्स में रखे 1800 रूपए लेकर चंपत हो गए। कुछ देर बाद होश आने पर उसे अपनी साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। मोहित ने कोतवाली प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा से बैंक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपी युवकों की पहचान करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply