Katni : बस ने पल्लेदार को कुचला

कटनी। कुठला थाना क्षेत्र के पन्ना मोड़ में आज सुबह बस से कुचल कर एक 55 वर्षीय पल्लेदार की मौत हो गई। बताया जाता है कि कुठला थाना अंतर्गत ग्राम पुरैनी निवासी 55 वर्षीय दादूराम साहू पल्लेदार है तथा वह आज सुबह रोज की तरह घर से काम पर झंडाबाजार आ रहा था। इसी दौरान पन्ना मोड़ में बस स्टेण्ड से निकल कर जा रही चौरसिया बस सर्विस की निजी बस ने दादूराम को अपनी चपेट में लेकर बुरी तरह कुचल दिया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवपरीक्षण कराते हुए आरोपी बस चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है। इसीप्रकार अमदरा थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 7 पर ग्राम पलौहा के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार तीन में से एक 22 वर्षीय युवक सुरेन्द्र पिता ईश्वरदीन कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दो साथी रवि यादव और संदीप यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक मोटर सायकल में सवार होकर अस्पताल में भर्ती दोस्त को देखकर वापस घर लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रक चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।








