katni

Katni : नियम तोड़ने वाले 41 वाहनों से वसूला 20 हजार जुर्माना

एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने दिखाई सख्ती
कटनी। पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देश व नगर पुलिस अधीक्षक एम पी प्रजापति के मार्ग दर्शन में यातायात पुलिस के द्वारा शहर की अराजक यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और सड़क पर नियम विरुद्ध वाहन चलाने वाले चालको के विरुद्ध निरंतर कार्यवाई की जा रही है । इसी क्रम में आज यातायात प्रभारी सूबेदार अंजू लकरा के निर्देश पर सहायक उपनिरीक्षक शशि भूषण दुबे, काशी राम झारिया, राज कुमार झारिया व मनीष बर्मन ने शहर के अलग अलग क्षेत्र में तैनात रह नियम तोड़ने वाले 41 वाहनो के विरुद्ध चालानी की तथा 20 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूल किया । कार्यवाही के दौरान आरक्षक सुधीर उमरे, लाल जी तिवारी, राज कुमार गर्ग व आदेश परते उपस्थित रहे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply