katni

Katni : दुकान मालिक पर जानलेवा हमला

किराएदार व उसके साथियों पर मामला दर्ज
कटनी। कैमोर थाना क्षेत्र के लाल नगर में दुकान खाली करने को लेकर किराएदार और दुकान मालिक के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते-देखते किराएदार की तरफ से अन्य लोग भी विवाद में कूद गए और लोहे की रॉड मारकर दुकान मालिक उस्मान खान को घायल कर दिया।
पुलिस ने बताया कि घटना गुरूवार दोपहर साढ़े बारह बजे की है। उस्मान खान से मुख्तयार खान ने पंद्रह वर्ष पहले दुकान किराए से लिया था। उस्मान खान अपनी दुकान खाली करवा रहा था।
यह विवाद विकराल रूप ले लिया। मुख्तयार, सलमान, उस्मान, आशिक ने मिलकर मारपीट की। इसी बीच मुख्तयार न रॉड से हमला कर उस्मान को घायल कर दिया। माधवनगर थाना में भी इसी तरह का विवाद सामने आया। जब हाऊसिंग बोर्ड के एक आवास के लिए दो-दो मकान मालिक तैयार हो गए। यहां पर एक मकान मालिक ने जहां किराएदार को आवास बेच दिया वहीं दूसरा मकान मालिक किराया लेता रहा। यह विवाद थाने पहुंचा, जिसमें पुलिस ने दोनों मकान मालिक के बीच पारिवारिक रिश्ते को देखते हुए सुलह करने की समझाईश दी।

Leave a Reply

Back to top button