katniLatest

Katni: दिव्यांग युवक बोला थैंक्‍यू कलेक्‍टर, ट्राई साइकिल देख भावुक हुआ संदीप

Katni: दिव्यांग युवक बोला थैंक्‍यू कलेक्‍टर, ट्राई साइकिल देख भावुक हुआ संदीप दिव्यांगजनों को शासकीय योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए कृत संकल्पित कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं। दिव्यांगता किसी भी व्यक्ति के विकास और उसके जीवन यापन में बाधा न बने, इसके लिए ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर शासकीय योजनाओं के माध्यम से उनकी हर संभव मदद की जा रही है।

ट्राई साइकिल पाने भटक रहा था युवक, कलेक्टर की सहृदयता देख भावुक हुआ संदीप

ग्राम पौनिया तहसील स्लीमनाबाद ब्लॉक ढीमरखेड़ा निवासी दिव्यांग संदीप श्रीवास पिछले कई दिनों से ट्राई साइकिल पाने के लिए दर दर भटक रहा था, लेकिन उसे उचित मदद नहीं मिल पा रही थी। इसकी जानकारी जैसे ही कलेक्टर श्री प्रसाद तक पहुंची, उन्होंने तत्काल उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण विभाग को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए संबंधित विभाग द्वारा संदीप श्रीवास को जैसे ही ट्राई साइकिल मिली, वह भावुक हो उठा। डबडबाई आंखों के साथ उसने कलेक्टर श्री प्रसाद का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Back to top button