katni

Katni: डिलीवरी के लिए जा रही जननी एक्सप्रेस जबलपुर में हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुसी, गर्भस्थ शिशु समेत 5 की मौत

कटनी। जबलपुर के पास सिहोरा थानांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कटनी के 2 युवकों सहित 3 लोगों की मौत हो गई। दरअसल उमरिया से पहले गर्भवती कटनी आई और कटनी से ही गर्भवती जबलपुर रिफर हुई थी। एम्बुलेंस को कटनी के युवक चला रहे थे जो कुठला थानांतर्गत निवासी थे जबकि एक महिला गर्भवती की देवरानी दमोह निवासी थीं।

जबलपुर में सड़क हादसे में गर्भस्थ शिशु समेत 5 लोगों की मौत हो गई। घटना बुधवार देर रात 12.30 बजे की है। हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए ले जा रही जननी एक्सप्रेस घुस गई। मौके पर ही गर्भवती महिला के भाई, देवरानी और ड्राइवर की मौत हो गई। गर्भवती महिला समेत पति और सास गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों का मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान गर्भवती महिला और पेट में ही शिशु की भी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक कटनी-जबलपुर हाईवे पर ट्रक MP 04 HE 6135 को लाक करने के बाद चालक कहीं चला गया था। इंदवार गांव जिला उमरिया निवासी कुछ लोग एक गर्भवती महिला को एंबुलेंस MP 34 D 2786 में लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार कराने ले जा रहे थे। पनागर में रुद्राक्ष फैमिली रेस्टोरेंट के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक से एंबुलेंस की सीधी भिड़ंत हो गई। ट्रक के पिछले हिस्से में घुसी एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद इतनी तेज आवाज आई कि हाईवे पर काफी दूर तक लोग सहम गए। रेस्टोरेंट में भोजन करने बैठे ग्राहक व कर्मचारियों में भगदड़ मच गई और वे दहशत में आ गए।

 

भीषण सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में गीता पति लालमन रावत 40, राजकुमार पिता लालमन रावत 29, रेखा बाई पति राजकुमार रावत 29 शामिल हैं।

मृतकों के नाम: छोटू उर्फ सिपाही लाल 22, निवासी सिरोंज कटनी, पिनया बाई 25, निवासी दमोह उमरिया, एम्बुलेंस ड्राइवर धन्नू यादव 18, निवासी कुठला कटनी

 

पनागर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से एंबुलेंस की सीधी टक्कर हो गई। एंबुलेंस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए हैं। सड़क दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घायल और मृतक उमरिया जिले के इंद्रवार क्षेत्र के निवासी हैं। घटना की विस्तृत जानकारी ली जा रही है।

सिद्धार्थ बहुगुणा, पुलिस अधीक्षक

 

Back to top button