Katni: जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए मतदान जारी
Katni: जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए मतदान जारी है। जिला अधिवक्ता संघ के दो वर्षीय कार्यकाल के लिए आज मतदान कराया जा रहा है। आज मतदान के बाद कल मतगणना व परिणामों की घोषणा की जाएगी। झिंझरी स्थित जिला न्यायालय परिसर में आज सुबह साढ़े 10 बजे से भारी गहमागहमी के बीच शुरू हुआ मतदान समाचार लिखे जाने के जारी है।
तथा 844 मतदाताओं में से लगभग 350 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। मतदान शाम 5 बजे तक होगा। वहीं आज मतदान के बाद कल 22 दिसंबर को मतगणना व परिणामों की घोषणा की जाएगी। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद के 5 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।
जिसमें वर्तमान अध्यक्ष अमित शुक्ला, ललित कुमार त्रिपाठी, राकेश कुमार यादव, रविन्द्र कुमार जायसवाल व शिशिर निगम शामिल हैं। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश निगम व संतोष परोहा, सचिव पद के लिए जीत नारायण जायसवाल, राजकुमार तिवारी, सुखवीर सिंह गरचा, सह सचिव पद के लिए लुकेन्द्र कुमार दुबे, मीत धवल, राजेश कुमार वर्मा, रणजीत चौहान, कोषाध्यक्ष पद के लिए अजय सिंह चौहान, निर्मल दुबे चुनाव मैदान में हैं।
वहीं कार्यकारिणी सदस्य के लिए अजय जायसवाल, श्रीमती अंजुला सरावगी, दुष्यंत गुप्ता, सुश्री मांडवी मिश्रा, मीना सिंह बघेल, नानक राम देवानी, संदीप कुमार जायसवाल, सुदेश सिंह गहरवार व सुरेंद्र कुमार शुक्ला चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। बताया जाता है पुस्तकालय प्रभारी के पद पर अधिवक्ता संदीप नायक पहले ही र्निविरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

