katniमध्यप्रदेश
Katni: घर मे अकेली 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास

कटनी। बड़वारा थाना अंतर्गत एक गांव में घर मे अकेली 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना प्रकाश में आई है। महिला थाने में पीड़ित बच्ची के माता पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।
महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा ने बताया कि बच्ची की मां गेंहू कटाई करने गई थी तथा पिता भी किसी कार्यवश बाहर गया था उसीदौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी कमलेश नामक युवक है जो पड़ोसी जिला उमरिया का रहने वाला है और बच्ची के पिता के साथ जबलपुर में मजदूरी करता है। आरोपी लॉक डाउन में पिता के साथ वापस लौटा था।








