katni

Katni : गाटरघाट में पुल बनकर तैयार एप्रोच का हो रहा निर्माण जाम की समस्या से मिलेगी मुक्ति

कटनी। कटनी नदी के गाटरघाट में निर्माणाधीन नए पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है, फिलहाल गाटरघाट से कैलवारा की ओर जाने वाले मार्ग पर एप्रोच रोड का निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में एप्रोच रोड का निर्माण पूर्ण होते ही पुल से आवागमन शुरू हो जाएगा, हालांकि पुल बनने के बाद से ही दुपहिया वाहनों का आवागमन पुल से शुरू हो गया है। पुल का निर्माण होने से न केवल शहरवासियों को नदीपार क्षेत्र आने के लिये नया मार्ग मिलेगा, बल्कि कैलवारा व उससे लगे एक दर्जन से अधिक ग्रामों के निवासियों को भी शहर आने के लिये कटनी नदी पुल से आने के लिये बाध्य नहीं होना पड़ेगा। गौरतलब हो कि कटनी नदी पर चांडक चौके के पास नए पुल का निर्माण बरसों से जारी रहने के कारण जर्जर पुराने पुल पर ही यातायात का दबाव रहता है।

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक सात पर होने और शहर के दो हिस्सों को जोड़ने के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण इस मार्ग पर दिन में कईयों बार जाम की स्थिति निर्मित होती है, जिसमें फंसकर लोग घंटों परेशान होते रहते हैं। नागरिकों की समस्या को देखते हुए वर्ष 2015-16 में विधायक संदीप जायसवाल ने गाटरघाट से कैलवारा फाटक अण्डरपाथ को जोड़ने के लिये कटनी नदी के गाटरघाट पर नए पुल निर्माण का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था। राज्य सरकार द्वारा प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही राशि भी स्वीकृत की थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक वर्ष 2017 में लोक निर्माण विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से इस पुल का निर्माण शुरू कराया गया था। निर्माण एजेंसी ने पुल का निर्माण पूर्ण कर दिया है और फिलहाल एप्रोच का निर्माण जारी है। गाटरघाट में पुल का निर्माण पूर्ण होने पर ना केवल शहर के नागरिकों को कटनी नदी पुल के अलावा नदी पार क्षेत्र जाने के लिये एक नया मार्ग सुलभ होगा बल्कि कैलवारा खुर्द व उससे जुड़े दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीण जो कि शासकीय कार्यए उपचार व नौकरी सहित अन्य कार्यों के लिये चक्कर लगाकर कटनी नदी पुल आते हैं के समय व मेहनत की भी बचतखिरहनी अंडरपाथ से शुरू हुआ आवागमन
कटनी। आखिरकार काफी अवरोधों के बाद खिरहनी फाटक अंडरपाथ से आवागमन शुरू हो गया। आवागमन शुरू होने से इस पार और उस पार रहने वाले हजारों लोगों को सुविधा मिली है।

खिरहनी रेल फाटक पर ओव्हर ब्रिज का निर्माण शुरू होने के बाद अंडरपाथ की योजना तैयार की गई थी लेकिन अंडर पाथ के निर्माण में काफी अवरोध आ रहे थे। जैसे-तैसे अंडरपाथ का निर्माण शुरू हुआ तो दूसरे अड़ंगे सामने आए। कुछ समय पहले निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद अंडरपाथ में बरसाती पानी भर गया था और बच्चे इसी अंडरपाथ में स्वीमिंग पुल का आनंद उठा रहे थे। होगी।

Leave a Reply

Back to top button