katni
Katni : खेत में किशोरी ने लगाई फांसी

कटनी। बड़वारा थाना अंतर्गत ग्राम ठुठिया सलैया में एक किशोरी के द्धारा खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। आत्महत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम ठुठिया सलैया निवासी 17 वर्षीय रूपकली पिता अजमेर सिंह गौड़ गतदिवस घर से खेत जाने को कहकर निकली। बताया जाता है कि काफी देरतक जब रूपकली खेत से घर वापस नहीं पहुंची तो परिजन उसकी खोजखबर लेने खेत पहुंचे। जहां रूपकली फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने अधिकार में लेकर उसका पीएम कराया। मामले में मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने जांच की जा रही है।








