katni

Katni : खेत में करंट लगने से किसान की मौत

कटनी। उमरियापान थाना अंतर्गत ग्राम सहलावन पिपरिया मेंं शनिवार दोपहर खेत में काम कर रहे एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शवपरीक्षण कराते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। घटना के संबंध में हासिल जानकारी के अनुसार ग्राम सहलावन पिपरिया निवासी 50 वर्षीय हीरालाल पिता सेवाराम कोल गांव के ही राजेंद्र प्रसाद परौहा के खेत की तकवारी करता था। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह खेत में पानी लगाने के लिए तार खींच रहा था। उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद जब आसपास के खेतों में काम कर रहे दूसरे किसानों ने प्रौढ़ को खेत में मृत अवस्था में पड़ा देखा तो सूचना परिजनों को दी। उधर सूचना मिलने पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। जहां शवपरीक्षण के बाद शव अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

Leave a Reply

Back to top button