Katni खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष जितेंद्र लिटोरिया का आगमन कल, जनआशीर्वाद यात्रा की तैयारियों का लेंगे जायजा

IMG 20230913 WA0014

Katni खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष श्री जितेंद्र लिटोरिया का आगमन कल, जनआशीर्वाद यात्रा की तैयारियों का लेंगे जायजा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त खादी ग्रामोद्योग निगम के अध्यक्ष श्री जितेंद्र लिटोरिया का कल 14 सितंबर को कटनी आगमन होगा। श्री लिटोरिया 15-16 सितंबर को कटनी में आ रही जनआशीर्वाद यात्रा की तैयारियों का जायजा लेंगे।

जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि श्री लिटोरिया प्रातः 9 बजे सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे एवं प्रातः 11 बजे से जनआशीर्वाद यात्रा की तैयारियों का जायजा व रूपरेखा रणनीति में जुटेंगे। उल्लेखनीय है कि कुशल संगठक के रूप में श्री लिटेरिया जाने जाते हैं। कटनी में जिला संगठन मंत्री के रूप में उन्होंने लम्बे वक्त तक कार्य किया, कटनी से वे भली भांति परिचित हैं।