CoronakatniLatest

Katni: कैमोर से आई राहत भरी खबर, 6 सेंपल निगेटिव, एहतियातन रहेगा टोटल लॉक डाउन

कटनी। जिले के कैमोर से एक परिवार के 6 सदस्यो के जांच हेतु भेजे गए सभी सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आने से राहत भरी खबर है।

कटनी जिले के कैमोर क्षेत्र में आज 8 अप्रैल को टोटल लाक डाउन रहेगा।इस दौरान लाक डाउन अवधि मे अत्यावश्यक सेवा की छूट प्राप्त गतिविधियां भी प्रतिबंधित रहेगी।

प्रशासन द्वारा कैमोर क्षेत्र में सब्जी फल दूध दवा और अत्यावश्यक सेवा घर पर पहुचाने का प्रयास किया जायेगा।

कलेक्टर शशि भूषण सिंह ने बताया है कि कैमोर सहित पूरे कटनी जिले में 7 और 8 अप्रैल को टोटल लाक डाउन सख्ती से लागू किया गया था। किंतु अब कैमोर क्षेत्र को छोड़कर कटनी जिले में 8 अप्रैल को अत्यावश्यक सेवा में सोशल डिस्टेंस और निर्धारित मापदंड के पालन करते हुए छूट प्रदान की गई है।

कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत पूरे देश में 14 अप्रैल तक लागू लाक डाउन अवधि में कटनी जिले में भी लाक डाउन का पालन सख्ती जारी रहेगा।

Back to top button