Site icon Yashbharat.com

कटाए घाट मेला: विक्रेताओं को दी स्वच्छता बनाए रखने की समझाइश 

IMG 20241118 WA0022

कटाए घाट मेला: विक्रेताओं को दी स्वच्छता बनाए रखने की समझाइश

नगर निगम द्वारा बजरंग कटाए घाट मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रतिवर्षानुसार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने दुकानें लगाई हैं। मेले में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने हेतु नगर निगम द्वारा विविध प्रयास किया जा रहे हैं इसी तारतम्य में ब्रांड एंबेसडर आशुतोष माणके के नेतृत्व में नगर निगम अमले के द्वारा सभी विक्रेताओं को दुकानों के सामने कूड़ेदान रखने हेतु एवं पॉलिथीन का उपयोग न करने की समझाइश दी गई, सभी विक्रेताओं को समझाया गया कि ग्राहकों से कचरा कूड़ेदान में डालने को कहें एवं इधर-उधर डालने पर उन्हें अवश्य रोकें। घूमने आए लोगों को जागरूक करने हेतु सभी दुकानों में स्वच्छता संदेश लिखे हुए स्टिकर्स को भी चिपकाया गया तथा उन्हें भी जागरूक किया गया।

 

पिकनिक मना रहे लोगों को भी किया जागरूक…
घाट में मंदिर के पास कई परिवार पिकनिक मना रहे थे, उन्हें भी खाने के बाद पत्तल एवं डिस्पोजल को डस्टबिन में डालने एवं किसी भी प्रकार के कचरे को इधर-उधर ना फेंकने को कहा गया।

 

ब्रांड एंबेसडर आशुतोष माणके ने बताया कि बजरंग कटाए घाट मेला, कटनी की समृद्ध सभ्यता तथा संस्कृति का प्रतीक है। कई लोग मेला घूमने आ रहे हैं, उन्हें स्वच्छ माहौल में किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इस हेतु यह प्रयास किया जा रहा है।

Exit mobile version