‘कमल’ की नजर, ‘हाथ’ में डर- राज्यसभा चुनाव से पहले MP कांग्रेस में भगदड़, 5 से 8 करोड़ के ऑफर का दावा, आज ही शिफ्ट होंगे विधायक
'कमल' की नजर, 'हाथ' में डर- राज्यसभा चुनाव से पहले MP कांग्रेस में भगदड़, 5 से 8 करोड़ के ऑफर का दावा, आज ही शिफ्ट होंगे विधायक
'कमल' की नजर, 'हाथ' में डर- राज्यसभा चुनाव से पहले MP कांग्रेस में भगदड़, 5 से 8 करोड़ के ऑफर का दावा, आज ही शिफ्ट होंगे विधायक
भोपाल/डिजिटल डेस्क: मध्य प्रदेश की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस खेमे में भारी हलचल है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अपने सभी विधायकों को चार्टर प्लेन के जरिए मध्य प्रदेश से बाहर किसी दूसरे राज्य (संभवतः कर्नाटक या तेलंगाना) में शिफ्ट करने जा रही है। विधायकों की इस ‘बाड़ाबंदी’ पर सोमवार देर रात नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के बंगले पर हुई हाई-लेवल मीटिंग में अंतिम मुहर लग गई है। ‘कमल’ की नजर, ‘हाथ’ में डर- राज्यसभा चुनाव से पहले MP कांग्रेस में भगदड़, 5 से 8 करोड़ के ऑफर का दावा, आज ही शिफ्ट होंगे विधायक
अगले 10 दिनों तक ‘सुरक्षित’ रखे जाएंगे विधायक
सोमवार रात भोपाल में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में आलाकमान के निर्देशों के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया। रणनीति के मुताबिक, विधायकों को आज दोपहर 12:00 बजे ही विशेष विमान से राज्य से बाहर भेज दिया जाएगा। इन विधायकों को अगले 10 दिनों तक यानी 18 जून को होने वाली वोटिंग के समय तक सुरक्षित और एकजुट रखा जाएगा, ताकि किसी भी तरह की क्रॉस-वोटिंग या टूट से बचा जा सके।
“विधायकों को 5 से 8 करोड़ का ऑफर”- कांतिलाल भूरिया का बड़ा दावा
इस पूरे घटनाक्रम के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भूरिया ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया:
“बीजेपी लोकतंत्र को खत्म करने पर तुली है और हमारे विधायकों की खरीद-फरोख्त (हॉर्स ट्रेडिंग) की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस विधायकों को पाला बदलने के लिए 5 से 8 करोड़ रुपये तक के ऑफर दिए जा रहे हैं। बीजेपी के लोग सबको फोन घुमा रहे हैं, लेकिन हमारे कट्टर कांग्रेसी विधायक बिकने वाले नहीं हैं।”
क्यों बिगड़ा समीकरण? महेश केवट की एंट्री से बढ़ी टेंशन
शुरुआती राजनीतिक गणित के अनुसार, मध्य प्रदेश की 3 राज्यसभा सीटों में से 2 पर बीजेपी और 1 पर कांग्रेस (प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन) की जीत तय मानी जा रही थी। लेकिन आखिरी वक्त पर बीजेपी ने मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट को अपना तीसरा उम्मीदवार बनाकर मुकाबले को बेहद दिलचस्प और कड़ा बना दिया है। ‘कमल’ की नजर, ‘हाथ’ में डर- राज्यसभा चुनाव से पहले MP कांग्रेस में भगदड़, 5 से 8 करोड़ के ऑफर का दावा, आज ही शिफ्ट होंगे विधायक
मध्य प्रदेश विधानसभा का मौजूदा गणित (कुल प्रभावी सीटें: 228)
जीत के लिए जरूरी वोट (प्रति सीट): 58 वोट
बीजेपी के पास कुल विधायक: 164
कांग्रेस के पास प्रभावी विधायक: 62 (बीना विधायक निर्मला सप्रे का रुख स्पष्ट नहीं है और विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा के वोटिंग राइट्स पर कोर्ट की रोक है)
बीजेपी का गणित: अपनी 2 सीटें (तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल) आसानी से जिताने के बाद बीजेपी के पास 48 सरप्लस वोट बचेंगे। महेश केवट की जीत के लिए बीजेपी को 10 और वोटों की जरूरत होगी, जिसके चलते कांग्रेस को सेंधमारी का डर सता रहा है।
18 जून को 10 राज्यों की 24 सीटों पर मतदान
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, गुजरात और अरुणाचल प्रदेश सहित देश के 10 राज्यों की कुल 24 राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को मतदान होना है। बीजेपी, कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय दलों ने इस चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मध्य प्रदेश में विधायकों को बाहर भेजने के फैसले से साफ है कि आने वाले 10 दिन सूबे की राजनीति में बेहद सरगर्म रहने वाले हैं।