Latestअंतराष्ट्रीय

Kabul University attack: काबुल विश्वविद्यालय में गोलीबारी, पुलिस ने परिसर को अपने कब्जे में लिया

काबुल, एजेंसी। Kabul University attack: काबुल विश्वविद्यालय में गोलीबारी, पुलिस ने परिसर को अपने कब्जे में लिया। अफगानिस्तान के काबुल विश्वविद्यालय (Kabul University) में गोलीबारी होने की खबर आ रही है। अधिकारियों के मुताबिक पुलिस ने इस विशाल परिसर को घेर लिया है। फिलहाल किसी के घायल होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं नहीं है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरियान ने बताया कि गोलीबारी जारी है।

आत्मघाती बम हमलावर

किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पिछले ही महीने इस्लामिक स्टेट ने राजधानी के शिया बहुल दश्त-ए-बार्ची के एक शिक्षण केंद्र में एक आत्मघाती बम हमलावर भेजा था जिसके हमले में 24 विद्यार्थियों की मौत हो गयी थी।

बता दें कि पिछले साल इसी विश्वविद्यालय के गेट पर बम विस्फोट में आठ लोगों की जान चली गयी थी। वर्ष 2016 में बंदूकधारियों ने काबुल में अमेरिकी विश्वविद्यालय पर हमला किया था जिसमें 13 लोगों को मारे गए थे।एक रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान के चारों प्रांतों (काबुल, गजनी, खोस्त और ज़ाबुल) में 23-27 अक्टूबर के बीच विस्फोटों और हमलों में कम से कम 58 नागरिकों की मौत हुई। इस दौरान लगभग 143 से अधिक लोग घायल भी हुए। रिपोर्ट में कहा गया है कि तालिबान के हमलों में मारे गए नागरिकों की संख्या में 2020 के पहले नौ महीनों में छह प्रतिशत बढ़ी है।

Back to top button