Site icon Yashbharat.com

दोस्तों से मौत को लेकर हंसी मजाक और चुपके से यूं आ गई मौत, देखें वीडियो

Screenshot 20241025 060641 YouTube

एक युवक को अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।घटना रीवा की है।  युवक 20 अक्टूबर को सिरमौर चौराहा स्थित एक दुकान में दोस्तों के साथ बैठा था। इस दौरान वह अचानक सिर नीचे कर औंधे मुंह गिर गया। उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दोस्तों के साथ प्रकाश एक दुकान के अंदर बातचीत कर रहा था। वीडियो में दिख रहा है कि प्रकाश सहित वहां पर पांच लोग मौजूद हैं। अचानक से प्रकाश के सीने में दर्द उठता है और वह नीचे गिर गया। यह देख दोस्तों ने उसको संभाला। उसके बाद सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।

जिसका वीडियो अब इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है। बजरंग नगर निवासी प्रकाश सिंह बघेल (31) सिरमौर चौराहा स्थित एक दुकान में अपने दोस्तों के साथ हंसी मजाक कर रहा था। इसी दौरान अचानक प्रकाश की सीने में तेज दर्द हुआ। वह जमीन पर गिर पड़ा। उसके दोस्त घबरा गए। उन्होंने उसको उठाकर आवाज दी, लेकिन वह जवाब नहीं दे पाया।

Exit mobile version