
नई दिल्ली । जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रविवार रात लाठी-डंडों से लैस कुछ नकाबपोशों की द्वारा की गई हिंसा का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
मुंबई: पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से खाली करवाया गेट वे ऑफ इंडिया
जेएनयू हिंसा के खिलाफ बीती रात से प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने मंगलवार सुबह हटा दिया। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही थी, इसलिए हटाया गया है। सभी को आजाद मैदान ले जाया गया है। बता दें, यहां प्रदर्शन के दौरान ‘फ्री कश्मीर’ के पोस्टर लहराए गए हैं.
Mumbai: Protesters(protesting against #JNUViolence) at Gateway of India evicted by Police and relocated to Azad Maidan. (earlier visuals) pic.twitter.com/tSTB9rXiXb
— ANI (@ANI) January 7, 2020
दिल्ली पुलिस इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है, वहीं घटना के खिलाफ देशभर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने अज्ञात छात्रों व अन्य के खिलाफ दंगा करने व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने केस को क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर कर दिया है।








