J\&K: चार राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, खाली पदों पर 2025 में होगा मतदान, मतगणना की तारीखें भी घोषित

J\&K: चार राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, खाली पदों पर 2025 में होगा मतदान, मतगणना की तारीखें भी घोषित

J\&K: चार राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, खाली पदों पर 2025 में होगा मतदान, मतगणना की तारीखें भी घोषित। चुनाव आयोग ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर की खाली पड़ी चार राज्यसभा सीटों पर चुनाव का एलान कर दिया है। आयोग ने इससे जुड़ी जानकारी साझा करते हुए कहा कि चारों सीटों पर मतदान और मतगणना 24 अक्तूबर को ही पूरी कर ली जाएगी।

गौरतलब है कि यह चारों सीटें फरवरी 2021 से ही खाली पड़ी हैं। ईसी ने बताया कि चुनाव का नोटिफिकेशन 6 अक्तूबर को जारी होगा। वहीं नामांकन की आखिरी तारीख 13 अक्तूबर रहेगी। नामांकन की जांच 14 अक्तूबर तक की जाएगी। उम्मीदवार चाहें तो 16 अक्तूबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं। ईसी के मुताबिक, 24 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान का समय तय किया गया है। इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।

Exit mobile version