Technology

Jio ने सस्ता कर दिया ये प्लान, मिल रहा दोगुने से भी ज्यादा डेटा और अनलिमिटेड कॉल

रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए नए नए प्लान्स लेकर आ रही है, लेकिन इस बार जियो ने अपने लगभग सभी प्लान्स की कीमत में इजाफा कर दिया है। इन सभी प्लान्स में केवल एक प्लान है जो सस्ता हो गया है। वो है 149 रुपए का प्लान। इस प्लान में जियो अपने यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 मैसेज करने की सुविधा दे रहा है। अनलिमिटेड डेटा के लिए कंपनी की एक शर्त है कि यूजर को हाई स्पीड का केवल 0.15GB डेटा ही मिलेगा। मतलब एक महीने में कुल 4.2GB हाई स्पीड डेटा मिलेगा। रोजाना की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट तो अनलिमिटेड चलता रहेगा लेकिन स्पीड कम होकर 64kbps की रह जाएगी। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। पहले इस प्लान में यूजर्स को केवल 2GB हाई स्पीड डेटा ही मिलता था और वैधता भी 14 दिन की मिलती थी। अब इस प्लान में यूजर्स को दोगुने से भी ज्यादा डेटा मिल रहा है। और दोगुनी वैधता मिल रही है।

Leave a Reply

Back to top button