FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

Jharkhand Live Hemant Soren Meeting: विधायक दल की बैठक में CM सोरेन की पत्नी भी शामि‍ल, प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

Jharkhand Live Hemant Soren Meeting: विधायक दल की बैठक में CM सोरेन की पत्नी भी शामि‍ल, कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस

Jharkhand Live Hemant Soren Meeting: विधायक दल की बैठक में CM सोरेन की पत्नी भी शामि‍ल, प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू। जमीन घोटाले में घिरे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को रांची पहुंचे। वे सोमवार से लापता थे। रांची पहुंचते ही उन्होंने सीएम हाउस में विधायकों के साथ बैठक की।

इसके बाद वे शिबू सोरेन से मिलने मोरहाबादी निकल गए। शनिवार (27 जनवरी) को सीएम सोरेन दिल्ली गए थे। कुछ मीटिंग की थी। उसके बाद से उनकी कोई सूचना नहीं थी।

29 जनवरी (सोमवार) को सुबह सात बजे प्रवर्तन निदेशालय उनसे पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित उनके आवास पहुंची, लेकिन वह नहीं मिले। ईडी ने कुछ डॉक्यूमेंट्स,कार और कैश जब्त कर ले गई।

सीएम सोरेन को अपनी सच्चाई पर भरोसा- बन्ना गुप्ता

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, हमारे लोग एकसाथ हैं। महात्मा गांधी की आज पुण्यतिथि है। यहां बापू को श्रद्धांजलि देने सीएम आ रहे हैं। आज महात्मा गांधी के कातिल लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कॉन्फिडेंट हैं।

ये सब रणनीति है जिसका खुलासा नहीं किया जा सकता

जेएनएम नेता मनोज पांडे ने कहा कि ये सब रणनीति का है, जिसका खुलासा नहीं किया जा सकता है। तानाशाह से लड़ने के लिए पुख्ता रणनीति के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। क्या उन्होंने (बीजेपी) ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लापता होने का मामला दर्ज किया था।

Back to top button