Jeetu Patwari Punished: 13 साल पुराने मामले में MP के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को एक साल की सजा, जानिए क्या है मामला
Jeetu Patwari Punished: 13 साल पुराने मामले में MP के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को एक साल की सजा, जानिए क्या है मामला मध्य प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने 13 साल पुराने मामले में पूर्व मंत्री और इंदौर की राउ विधानसभा सीट से विधायक जीतू पटवारी को दोषी पाया है। उन्हें एक साल की सजा सुनाई गई है। साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पटवारी के अलावा कृष्ण मोहन मालवीय, सुरेंद्र, घनश्याम वर्मा को भी सजा हुई है। मामला शासकीय कार्य में बाधा डालने का है।
शासकीय कार्य में बाधा डालने का दोषी पाया Jeetu Patwari
पटवारी के अलावा कृष्ण मोहन मालवीय, सुरेंद्र, घनश्याम वर्मा को भी सजा हुई है। इन्हें कोर्ट ने आईपीसी की धारा 147, 332/149, लोक संपत्ति अधिनियम की धारा तीन का दोषी पाया है। कोर्ट से ही उन्हें जमानत दे दी गई है।

