Jaswant Singh Passes Away: पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का निधन, PM मोदी ने जताया दुख
Jaswant Singh Passes Away: पूर्व रक्षा मंत्री और भाजपा नेता जसवंत सिंह का आज सुबह निधन हो गया है। वे 82 साल के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन पर शोक जताया है।
Major Jaswant Singh (Retd), former Cabinet Minister, passed away at 6:55 am today. He was admitted on 25 June & was being treated for Sepsis with Multiorgan Dysfunction Syndrome. He had a cardiac arrest this morning. His COVID status is negative: Army Hospital (R&R), Delhi pic.twitter.com/GEi404GbQj
— ANI (@ANI) September 27, 2020
पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद करते हुए कहा, ‘जसवंत सिंह जी ने पहले एक सैनिक के रूप में देश की सेवा की, फिर राजनीति के साथ लंबे वक्त तक जुड़े रहकर। अटल जी की सरकार में, उन्होंने महत्वपूर्ण विभाग संभाले और वित्त, रक्षा तथा विदेश मामलों के क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी। उनके निधन से दुखी हूं। उन्हें राजनीति और समाज के विषयों पर अनूठे नजरिए के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने बीजेपी को मजबूत करने में भी योगदान दिया। मैं हमेशा हम दोनों के बीच हुई बातचीत याद रखूंगा।’
PM Narendra Modi condoles death of former Union Minister Jaswant Singh.
“Jaswant Singh Ji served our nation diligently, first as a soldier and later during his long association with politics”, tweets PM Modi. pic.twitter.com/2Rli2r1yHm
— ANI (@ANI) September 27, 2020
जसवंत सिंह 1980 में पहली बार राज्यसभा के लिए चुने गए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में उन्होंने 1996 से 2004 के बीच रक्षा, विदेश और वित्त जैसे मंत्रालयों का जिम्मा संभाला। 1998 में वाजपेयी सरकार में उन्हें विदेश मंत्री बनाया गया। 2000 में उन्होंने भारत के रक्षामंत्री का कार्यभार संभाला। साल 2002 में यशवंत सिन्हा के स्थान पर उन्हें वित्तमंत्री बनाया गया। वे चार बार लोकसभा और पांच बार राज्यसभा के सदस्य रहे।

