Yes Bank : जापान की फाइनैंशियल सेक्टर की दिग्गज कंपनी मिजुहो (Mizuho) ने यस बैंक (Yes Bank) में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी हासिल करने की दौड़ से हटने का फैसला किया है। मिजुहो के दौड़ से हटने के बाद अब सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) और एमिरेट्स एनबीडी (Emirates NBD) यस बैंक में हिस्सेदारी हासिल करने के मुख्य दावेदार बन गए हैं। द इकोनॉमिक टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
Yes Bank चार साल से तलाश रहा नया मालिक
द इकोनॉमिक टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि मिजुहो के लीडरशीप ने हाल के दिनों में ही यस बैंक में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी हासिल करने की दौड़ से बाहर निकलने का निर्णय लिया है। वर्तमान समय में यस बैंक की वैल्यू 73,020.67 करोड़ रुपये है। बता दें कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा किए गए बचाव के बाद चार साल से बैंक नए स्वामित्व की तलाश कर रहा है।
Yes Bank में 20-24 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करना चाहती थी Mizuho
बोर्ड प्रतिनिधित्व की मांग किए बिना और अतिरिक्त 26 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए खुली पेशकश करने की बाध्यता से बचते हुए मिजुहो की भारत के छठे सबसे बड़े निजी बैंक में 20-24 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने में दिलचस्पी थी।
बैंक की हिचकिचाहट भारत में फाइनैंस सेक्टर में जापानी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के सामने आने वाली चुनौतियों से प्रभावित हो सकती है।
MUFG और HDFC बैंक के बीच भी रुकी बातचीत
जापान के सबसे बड़े वित्तीय संस्थान बैंक ऑफ टोक्यो-मित्सुबिशी यूएफजे (MUFG) और एचडीएफसी बैंक के बीच एचडीबी फाइनैंशियल सर्विसेज (HDB Financial Services) में करीब 2 अरब डॉलर के निवेश के लिए बातचीत रुकने की खबर है।
READ MORE : https://शहरों में धूम मचाने के लिए आ गई Yamaha MT 15 , लाजवाब लुक के साथ नौजवानों की बनी पहली पसंद
एचडीएफसी बैंक में MUFG का निवेश, जो कि भारत के वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में सबसे बड़े एफडीआई में से एक होने की उम्मीद थी, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज की आगामी आईपीओ के कारण आगे नहीं बढ़ सका है। MUFG को भी यस बैंक के बारे में संपर्क किया गया था लेकिन प्रारंभिक चर्चाओं के बाद आगे बढ़ने का निर्णय नहीं लिया।
आज के कारोबार में BSE पर, येस बैंक का शेयर 3.70 फीसदी चढ़कर 24.12 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ।
