
Janmashtami 2023 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव है। योगेश्वर कृष्ण के भगवद्गीता के उपदेश अनादि काल से जनमानस के लिए जीवन दर्शन प्रस्तुत करते रहे हैं।
जन्माष्टमी को भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी इसे पूरी आस्था व उल्लास से मनाते हैं चूंकि भगवान स्वयं इस दिन पृथ्वी पर अवतरित हुए थे अत: इस दिन को कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कटनी नगर भक्ति के रंगों से सराबोर हो उठता है। शहर के विभिन्न स्थानों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का दिन शहर के सभी धार्मिक स्थलों पर भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर झांकियां बनाकर धर्मावलंबियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए शहर के धार्मिक स्थलों एव कार्यक्रम आयोजन स्थलों में साफ. सफाई, चूने की लाईन, प्रकाश एवं पेयजल व्यवस्था एक दिवस पूर्व ही दुरुस्त करनें हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए निगमायुक्त को पत्र लिखा है।
वहीं निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शहरवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण के कदम आपके घर आएं, कृष्ण जिनका नामए गोकुल जिनका धाम, ऐसे श्री कृष्ण भगवान को, हम सब का प्रणाम, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की आप सभी शहरवासिंयों को अनेको बधाई साथ ही आप सभी शहरवासियों से अपील करता हूं की शहर के विभिन्न स्थलों पर आयोजित धार्मिक आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में पहुचकर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों का आनंद लें।








