Wednesday, April 29, 2026
Latest:
Latest

जनाक्रोश महिला सम्मेलन एवं रैली: महिलाओं ने विपक्ष पर बोला तीखा हमला

जनाक्रोश महिला सम्मेलन एवं रैली: महिलाओं ने विपक्ष पर बोला तीखा हमल

 

कटनी। कांग्रेस सहित विपक्षी दलों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर लोकसभा में इसे गिराए जाने को लेकर महिलाओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसे देश की मातृशक्ति के सम्मान और अधिकारों पर सीधा आघात बताते हुए शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को सायं 5 बजे जिले की महिलाओं के नेतृत्व में जनाक्रोश महिला सम्मेलन एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया।

 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दीपक टंडन ने कहा कि विपक्षी दलों ने महिलाओं का हक छीनने का कार्य किया है और इसके लिए मातृशक्ति उन्हें उचित जवाब देगी। इस अवसर पर महापौर प्रीति सूरी, पूर्व विधायक श्रीमती अलका जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा जैन सोगानी, विजयराघवगढ़ जनपद अध्यक्ष राजेश्वरी दुबे, श्रीमती वंदना गेलानी, अंकिता तिवारी एवं उषा पांडे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सपना सरावगी ने किया।

 

रैली के अवसर पर विधायक संदीप जायसवाल, जिला भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित विभिन्न समाज से पहुंची महिलाएं शामिल थीं। सम्मेलन के पश्चात बड़ी संख्या में महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश रैली निकाली। इससे पूर्व महापौर प्रीति सूरी ने महारानी लक्ष्मीबाई चौक स्थित झांसी की रानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रैली महारानी लक्ष्मीबाई चौक से प्रारंभ होकर सुभाष चौक तक पहुंची। भाजपा नेत्रियों ने कहा कि नारी सम्मान और सशक्तिकरण के इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी मातृशक्ति इंडी गठबंधन और कांग्रेस के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि