jan ashirwad yatra कटनी में आज भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा की धूम दिखी यात्रा की शुरुआत होटल राघव रीजेंसी से हुई इस यात्रा में शामिल होने असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा शरमा केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल भी कटनी पहुंचे जबकि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सांसद गणेश सिंह ने रात्रि विश्राम यात्रा के साथ किया।
जन आशीर्वाद यात्रा प्रारम्भ होने के पहले होटल राघव रीजेंसी में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई जिसमें यात्रा प्रभारी सांसद गणेश सिंह ने जानकारी देते बताया कि जनता जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर उत्साहित है। जगह जगह जिस उत्साह से जनता स्वागत कर रही है वह यह दर्शाता है कि जनता भारतीय जनता पार्टी की नीति रीति योजनाओं तथा सरकार के काम से न सिर्फ खुश है वरन पुनः भाजपा को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है।
भाजपा जनता से आशीर्वाद मांग रही है दूसरी तरफ कांग्रेस जनाक्रोश रैली कर रही: वीडी
पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला उन्होनें कहा कि कांग्रेस झूठ की फैक्ट्री है उसे समझ नहीं आ रहा कि वह जनता के पास कैसे जाए भाजपा जनता से आशीर्वाद मांग रही है दूसरी तरफ कांग्रेस जनाक्रोश रैली कर रही है यह सिद्द है कि कांग्रेस की मध्यप्रदेश में जमीन पूरी तरह खिसक चुकी है।
पत्रकारों का अपमान कर रही कांग्रेस
उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पत्रकारों का अपमान कर रही है। बाकायदा सार्वजनिक रूप से कुछ टीवी पत्रकारों के नाम घोषित कर उनके कार्यक्रम का बहिष्कार करने की धमकी दे रही है। यह देश के हर पत्रकार का अपमान है।
लाडली बहनों को मिली दोहरी खुशी
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में लाडली लक्ष्मी के बाद लाडली बहना योजना और अब लाडली बहना को 450रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा से जन जन को लाभ होगा। महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने का यह ऐतिहासिक निर्णय भाजपा सरकार ने लिया है जो अभूतपूर्व है। श्री शर्मा ने जन आशीर्वाद यात्रा से जनता में उत्साह को लेकर कहा कि जनता अब जान चुकी है कि मिस्टर बंटाधार की इस प्रदेश में कोई जगह नहीं मध्यप्रदेश के मन मे मोदी जी बस गए हैं।
देश को गौरवान्वित किया प्रधानमंत्री जी ने
देश को पूरी दुनिया मे गौरवान्वित करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम 2023 ओर 2024 का चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कटनी में एक स्कूल को बंद करने की कार्यवाही पर ध्यान आकर्षित करने पर कहा कि किसी भी बच्चे का भविष्य बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सोनी, विधायक सन्दीप जायसवाल संगठन जिला प्रभरी संजय साहू, पूर्व विधायक अलका जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष रामरतन पायल,पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव प्रदेश सह मीडिया प्रभरी अनिल पटैल बड़वारा से प्रत्याशी धीरेन्द्र सिंह उपस्थित थे। पत्रकार वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला ने किया।
हिमंता विश्वा शरमा, प्रहलाद पटेल पहुंचे कटनी विधायक संजय पाठक ने किया जोरदार स्वागत
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने असम के मुख्य मंत्री डॉ हिमंत बिश्व शर्मा और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल कटनी पहुंचे। हेलीपैड पर खुजाराहो के सांसद वी डी शर्मा और संजय पाठक ने उनका स्वागत किया। झिंझरी स्थित पुलिस लाइन हैली पैड से सर्किट हाउस पहुंचे असम के सीएम जहां पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे असम के मुख्य मंत्री और केंद्रीय मंत्री, मुड़वारा विधानसभा में आज होने वाली है जन आशीर्वाद यात्रा, मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र के मुख्य मार्ग से गुजरेगी जन आशीर्वाद यात्रा, साधुराम स्कूल में असम के सीएम सभा को करेंगे संबोधित।
