कृषि उपज मंडी में फड़ों में जगह दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, जय किसान सब्जी एवं फल थोक व्यापारी संघ ने सचिव को पत्र सौंपकर की न्यू साई संघ के तथाकथित अध्यक्ष कृष्णहरि कछवाहा पर कार्रवाई की मांग

कृषि उपज मंडी में फड़ों में जगह दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, जय किसान सब्जी एवं फल थोक व्यापारी संघ ने सचिव को पत्र सौंपकर की न्यू साई संघ के तथाकथित अध्यक्ष कृष्णहरि कछवाहा पर कार्रवाई की मां
कटनी। जय किसान सब्जी एवं फल थोक व्यापारी संघ ने कृषि उपज मंडी सचिव को एक पत्र सौंपकर न्यू साई संघ के तथाकथित अध्यक्ष कृष्णहरि कछवाहा पर मंडी फड़ों में जगह दिलाने के नाम पर लगभग 20 लोगों से 10-10 हजार रुपये की मंडी प्रतिभूति राशि धोखाधड़ी से वसूलने का आरोप लगाया है। जय किसान सब्जी एवं फल थोक व्यापारी संघ के सभी पदाधिकारियों का कहना है कि न्यू साई संघ के तथाकथित अध्यक्ष कृष्णहरि कछवाहा(सोनू कछवाहा) द्वारा मंडी फड़ों में जगह दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी पूर्वक लगभग 20 लोगों से 10-10 हजार रुपये की मंडी प्रतिभूति राशि वसूल की गई है। पैसे लेने के बाद उन्होंने अपने चंद संघ के सदस्यों के प्रति अपमानजनक व्यवहार किया, गाली-गलौज और धोखाधड़ी की है। जब धनराशि वापस मांगने गए तो पैसे लौटाने से इनकार करते हुए जेल भिजवाने की धमकी दी जा रही है, जिसकी मौखिक रूप से मंडी सचिव को जुलाई माह में शिकायत की जा चुकी है किंतु उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके परिणामस्वरूप सोनू कछवाहा एवं उसके भाई हरिओम कछवाहा के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि व्यापारियों एवं आढ़तियों द्वारा धनराशि वापस मांगने पर उन्हें जान से मारने एवं हरिजन एक्ट के अंतर्गत फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं। इससे आढ़तिया एवं व्यापारी वर्ग भयभीत एवं सहमा हुआ है। संघ के पदाधिकारियों ने मंडी सचिव से मांग की है कि न्यू साई संघ के तथाकथित अध्यक्ष कृष्णहरि कछवाहा(सोनू कछवाहा) व उसके भाई हरिओम कछवाहा के विरुद्ध शीघ्र सरकारी कार्यवाही की जाए तथा उनके परिवार के नाम से बनवाए गए लाइसेंसों पर फुटकर दुकान संचालित करने संबंधी लाइसेंस निरस्त किया जाए। संघ के पदाधिकारियों ने मंडी सचिव को यह भी बताया है कि कृष्णहरि कछवाहा (सोनू)के विरुद्ध कुठला थाने में मारपीट एवं गाली-गलौज का मामला भी पंजीकृत है। यदि ऐसे अपराधियों पर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो जय किसान सब्जी फल थोक व्यापारी संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा।








