Site icon Yashbharat.com

जय जगदम्बे दाल मिल संचालक ने नान प्रबंधक व नान कर्मचारी पर लगाए गंभीर आरोप, सीएमआर मिलिंग का अनुबंध करने में उत्पन्न कर रहे बाधा

Screenshot 20250612 181126 Drive 1

कटनी। जय जगदम्बे दाल मिल संचालक ने नागरिग आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक सहित एक अन्य कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक को शिकायती पत्र भेजा है। शिकायती पत्र में सीएमआर मिलिंग अनुबंध 5 रूपये प्रति क्विटल की अवेध राशि की मांग करना तथा न देने पर अनुबन्ध में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। प्रबंध संचालक को दिए गए शिकायती पत्र की प्रति यशभारत डाट काम को उपलब्घ कराते हुए मिल संचालक ने बताया कि उनके द्वारा वर्ष 2024-25 के सीएमआर मिलिंग का अनुबंध करने हेतु मप्र स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड के कटनी कार्यालय में विधिवत दस्तावेज जमा किये गए हैं। इसके बावजूद जिला प्रबंधक देवेन्द्र तिवारी द्वारा सीएमआर मिलिंग अनुबंध में बाधा उत्पन्न की जा रही हैं। नान प्रबंधक तथा एक अन्य कर्मचारी सूरज बेगा द्वारा अलग-अलग अनुबन्ध के दस्तावेज मांगे जा रहें जबकि अन्य मिलर्स से इस तरह की मांग नहीं की जा रही है। इसके बावजूद हमारी फर्म द्वारा सभी दस्तावेज जमा करनें के बाद 20 मार्च 2025 को फर्म के द्वारा 5000 एवं 1000 की राशि मप्र स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड के खाते में ट्रांसफर भी कर दी गई है। इसके बाद भी नान कर्मचारी सूरज बेगा द्वारा बोला जा रहा है कि जिला प्रबंधक द्वारा आपकी फर्म से एग्रीमेन्ट करने से मना किया गया हैं। नान प्रबंधक का आदेश है कि जब तक मिलर्स द्वारा एग्रीमेंट के प्रति क्विटल पर 5 रूपये जमा नहीं किए जाते तब तक किसी भी मिलर का एग्रीमेन्ट नहीं किया जाएगा और जय जगदम्बे के एग्रीमेंट में तो दस्तावेजों की अड़ी लगाकर एग्रमेन्ट को ओगे बढातें रहो ताकि मिलर परेशान होकर एग्रीमेंट पर प्रति क्विटल पर 5 रूपये जमा करवाएगा। उसके बाद ही नान प्रबंधक द्वारा मिलर का अनुबंध किया जाएगा। जय जगदब्मे दाल मिल संचालक का आरोप है कि हमको कार्यालय के चक्कर लगवाए जा रहे हैं। आज दिनांक को भी मेरे द्वारा मप्रस्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड के कार्यालय में अनुबंध के लिए कहा गया तो नान कर्मचारी सूरज बेगा द्वारा मना कर दिया गया व सभी दस्तावेज वापस कर दिए गए। शिकायती पत्र के साथ फर्म संचालक ने सभी अनुबन्ध से संबंधित सभी दस्तावेज भी प्रबंध संचालक को भेजे गए हैं। फर्म संचालक ने प्रबंध संचालक से मामले की जांच कराकर फर्म को सीएमआर मिलिंग अनुबंध को करवाने तथा जिला प्रबंधक देवेन्द्र तिवारी व नान कर्मचारी सूरज बेगा के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

 

Exit mobile version