Jagran Forum में बोले अमित शाह-छत्तीसगढ़, एमपी और राजस्थान में बीजेपी सरकार बनाएगी

वेब डेस्क। बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह ने कहा कि राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी.तेलंगाना और मिजोरम में भी सीटों सुधार होगा.बीजेपी अध्‍यक्ष ने कहा कि देश कोई धर्मशाला नहीं है. घुसपैठियों को सीमा पर ही रोकना चाहिए. इसलिए एनआरसी लाया गया है.उन्‍होंने कहा कि घुसपैठियों पर सरकार कठोर कार्रवाई करेगी बीजेपी वोटबैंक की राजनीति नहीं करती है.वे यहां जागरण फोरम कार्यक्रम में बोल रहे थे।

दैनिक जागरण ने अपनी सृजन यात्रा के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। फोरम के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दो दिवसीय फोरम का उद्घाटन किया।

उन्होंने विस्तार से अपने विचार रखे। इस दौरान पीएम मोदी ने हीरक जयंती पर जागरण परिवार को बधाई दी और कहा कि नए भारत के, नए सपनों को साकार करने में दैनिक जागरण की एक महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। उनके अलावा योगी आदित्यनाथ, स्मृति इरानी, करण जौहर और अक्षय कुमार सहित कई वक्ता फोरम में पहुंचे। आज फोरम का दूसरा दिन है और पहले सत्र में कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने अपने विचार रखे। दूसरे सत्र में कपिल देव और रमेश कृष्णन के साथ तरुण गुप्ता ने बात की, जबकि इस सत्र का समापन भाषण केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने दिया।

तीसरे सत्र में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने विचार रखे। जबकि चौथे सत्र में पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा और मुकुल रोहतगी ने अपने विचार रखे। पांचवे सत्र में तेजस्वी यादव, भूपेंद्र यादव और राजीव शुक्ला ने अपने राज्य रखे। दिन के छठे सत्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने विचार रखे। समापन सत्र में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपने विचार रखेंगे।

Exit mobile version