FEATUREDjabalpurLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

जबलपुरिया जुगाड़: महिला ने रेनकोट-बुर्का पहनकर पड़ोसी के घर मचाई सनसनी

जबलपुरिया जुगाड़: महिला ने रेनकोट-बुर्का पहनकर पड़ोसी के घर मचाई सनसनी

जबलपुरिया जुगाड़: महिला ने रेनकोट-बुर्का पहनकर पड़ोसी के घर मचाई सनसनी। शहर के अमखेरा गली नंबर एक में परवेज कुरैशी और उनकी पत्नी साजदा बी बाहर गए और जब घर वापस आते तो हाल देख होश उड़ गए, पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी में संदिग्ध महिला दिखी।

विद्युत विभाग ने जारी की सूचना: संधारण कार्य के कारण मंगलवार को होगी विद्युत आपूर्ति में रुकावट

जबलपुरिया जुगाड़: महिला ने रेनकोट-बुर्का पहनकर पड़ोसी के घर मचाई सनसनी
जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में एक अजीब वारजात हुई जिसे सुन सबका ध्यान उस खबर पर जा रहा है. एक महिला की पड़ोसी के घर पर लंबे समय से नजर बनी हुई थी. इसके लिए उसने गजब प्लानिंग की. घर की रेकी करती रही. कई दिन बाद जब घर के लोग कहीं गए हुए थे, तो कांड कर दिया. पहले बुर्का पहना, उसके ऊपर रेनकोट पहना. जबकि बारिश हो ही नहीं रही थी. कैमरे से बचने के लिए इतने घटकर्म किए लेकिन तब भी महिला बच नहीं पाई. सीसीटीवी ने सारी पोल खोल दी।

भाजपा ऑब्जर्वर पहुंचे कटनी, दिखी चापलूसी से चांस मारने वाले नेताओं की सक्रियता

अमखेरा गली नंबर एक का मामला

जबलपुर में एक महिला की नजर पड़ोसी के गहनों पर लंबे समय से नजर थी. उसने गहने चोरी करने का मन बना लिया. सबसे पहले पड़ोसी से जान पहचान बढ़ाई, उसके घर आना जाना शुरू किया, जिससे घर की रेकी हो सके. कौन कब कहां जाता है. इतना ही नहीं घर आते जाते में अलमारी और लॉकर की चाबी भी चुरा ली. अब इंतजार करने लगी घर खाली मिलने का. जब वो दिन आया, पड़ोसी के घर पर ताला लगा मिला तो महिला ने एक्शन कर दिया. उसने बरसाती पहनी और घर के अंदर घुस गई. अलमारी का ताला खला और गहने ले उड़ी. मामला अमखेरा गली नंबर एक का है. परवेज कुरैशी अपनी पत्नी साजदा बी के साथ रहते हैं. परवेज बाहर गए और पत्नी अपने मायके. एक दिन बाद घर लौटे तो देख दंग रह गए. अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने चोरी हो चुके थे। जबलपुरिया जुगाड़: महिला ने रेनकोट-बुर्का पहनकर पड़ोसी के घर मचाई सनसनी

भाजपा ऑब्जर्वर पहुंचे कटनी, दिखी चापलूसी से चांस मारने वाले नेताओं की सक्रियता

Back to top button