Jabalpur School Crime: 9वीं के छात्र की सभी के सामनें पेंट उतरवाई, रैगिंग सीसीटीवी में कैद

images 50

Jabalpur School Crime: 9वीं के छात्र की सभी के सामनें पेंट उतरवाई, रैगिंग सीसीटीवी में कैदहो गई है। लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उसको देने से इनकार कर दिया है।

यह घटना जबलपुर के पोलीपाथर स्थित एक निजी स्कूल में नवमीं कक्षा के छात्र को निर्वस्त्र कर उसकी रैगिंग करने का आरोप है। मामले की शिकायत पीड़ित छात्र के पिता ने ग्वारीघाट थाना पुलिस से की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। इधर स्कूल प्रबंधन ने इस संबंध में जांच कर कार्रवाई करने का दावा किया है।

Also Read:- नई Tata Nano EV ग़दर मचाने आ गई नए फ़ीचर्स और लुक से लोगो का दिल जीत लिया

तीन छात्रों ने पूरी कक्षा के सामने उसका पेंट उतरवाया

एपीआर कॉलोनी निवासी अमित कुकरेजा ने थाने में दी हस्तारित शिकायत में आरोप लगाया है कि उनका बेटा पोलीपाथर िस्थत एक निजी स्कूल में कक्षा नवमीं का छात्र है। 27 जनवरी शनिवार को वह रोजाना की तरह स्कूल गया था। जहां स्कूल के ही तीन छात्रों ने पूरी कक्षा के सामने उसका पेंट उतरवाया और उससे अभद्रता कर रैगिंग की। मामले की शिकायत स्कूल प्रबंधन से की गई।

सीसीटीवी के फुटेज मांगे, तो प्रबंधन ने इंकार कर दिया

प्रबंधन ने न तो शिकायत पर ध्यान दिया और न ही दोषी छात्रों पर किसी प्रकार की कार्रवाई की। अमित ने जब स्कूल में लगे सीसीटीवी के फुटेज मांगे, तो फुटेज देने से भी प्रबंधन ने इंकार कर दिया। अमित ने शिकायत के माध्यम से पुलिस को यह भी बताया कि घटना के बाद से उनके बेटे को गहरा मानसिक आघात पहुंचा है। वह स्कूल जाने तक से घबरा रहा है। ऐसे में दोषियों पर कार्रवाई न होने से उनके बच्चे का भविष्य खतरे में है।

इसे भी पढ़ें-  डिंडौरी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में धांधली: गुणवत्ता और तकनीकी खामियों पर लोकोपयोगी लोक अदालत सख्त, MP मुख्य सचिव और PWD अधिकारियों को नोटिस

स्कूल में एक छात्र का निर्वस्त्र कर मजाक का पात्र बनाने के मामले की शिकायत मिली है। शिकायत की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगें, उनके अनुरुप कार्रवाई की जाएगी।

Jabalpur School Crime: 9वीं के छात्र की सभी के सामनें पेंट उतरवाई, रैगिंग सीसीटीवी में कैद

संजीव त्रिपाठी, थाना प्रभारी, ग्वारीघाट

स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों के अभिभावकों से बात की। घटना गलत हुई है लेकिन इस मामले में दोषी छात्रों के साथ उनके अभिभावकों को भी समझाइश देते हुए कार्रवाई की गई है। इस संबंध में दोनों पक्ष के अभिभावकों को बुलाया गया है, जिनसे बात होगी।

फादर एसजी विल्सन, प्रबंधन स्कूल

Also Read:- Medical College: हर जिले में होंगे मेडिकल कॉलेज, केंद्र और राज्य दोनों करेंगे खर्च, चुनाव से पहले आशा-आंगनवाड़ी बनेंगी लाभार्थी