Jabalpur: पायल ज्वेलर्स के काउंटर से 27 लाख के आभूषण चोरी मामले में पुलि‍स को मि‍ली चुनौती, 3 आरोपित फरार

Jabalpur: पायल ज्वेलर्स के काउंटर से 27 लाख के आभूषण चोरी मामले में पुलि‍स को मि‍ली चुनौती, 3 आरोपित फरार

 

Jabalpur: पायल ज्वेलर्स के काउंटर से 27 लाख के आभूषण चोरी मामले में पुलि‍स को मि‍ली चुनौती, 3 आरोपित फरार। भेड़ाघाट चौराहे के पास पायल ज्वेलर्स के काउंटर से दिन दहाड़े आभूषण से भरा थैला चुराने के आरोपित ओडिशा के निकले। आरोपितों ने मंडला जिले में किराए पर घर लिया। वहां से जबलपुर आकर रैकी की। उसके बाद 27 सितंबर को सराफा व्यापारी मनोज सोनी की दुकान चोरी की।

बि‍जली बि‍ल का अग्रि‍म भुगतान करो पांच प्रति‍शत की छूट पाओ

आरोपित ओडिशा के ग्राम पाकलापल्ली का निवासी

वारदात के बाद आरोपितों ने कुछ आभूषणों को किराए पर लिए घर में और कुछ आभूषण को जंगल में गड्ढा खोदकर छिपा दिए। कुछ आभूषण अपने साथ ओडिशा ले गए। आरोपित सुरेश दास ओडिशा के गंजाम जिले के आस्का थाना क्षेत्र के ग्राम पाकलापल्ली का निवासी है पुलिस ने इस गैंग के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित सुरेश दास, ओडिशा के गंजाम जिले के आस्का थाना क्षेत्र के ग्राम पाकलापल्ली का रहने वाला है।

 मंडला की ओर जाते दिखे आरोपी

बरगी सीएसपी सुनील नेमा ने बताया कि घटना के बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। संदिग्धों के जैसे हुलिए वाले चार युवक दो अलग-अलग मोटरसाइकिल से मंडला की ओर जाते दिखे। इन तक पहुंचने के लिए लगभग सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। छग में पता चला ऐसी घटना ओडिशा गैंग करती है कवर्धा में संदिग्धों के संबंध में पूछताछ के बाद ओडिशा पुलिस से सहायता मांगी गई। संदिग्धों के ओडिशा के आस्का थाना क्षेत्र के होने का पता चला। आरोपित सुरेश पकड़ में आया, अन्य 3 भाग गए।

जबलपुर पुलिस ने आरोपितों के घर पहुंची, लेकिन उन्हें भनक लग गई थी। एक आरोपित सुरेश पकड़ में आया। अन्य तीन भाग गए। कुछ आभूषण साथ ले गए, बाकी का बंटवारा होना था आरोपित शातिर है। पुलिस को बचकर वारदात करने और चकमा देने के लिए मंडला जिले के एक गांव में किराए पर घर लिया। वारदात के बाद चारों आरोपित किराए के घर पर पहुंचे। चुराए गए थैले से कुछ आभूषण निकालें, जिसे वह अपने साथ ओडिशा ले गए हैं।

उसके पहले एक आरोपित पकड़ा गया

शेष आभूषण से भरा थैला किराए के मकान में गड्डा करके छिपा दिया। फिर ओडिशा चले गए। आरोपियों ने तय कि कुछ समय बाद जब जांच ठंडी पड़ जाएगी तो वापस आकर जमीन से आभूषण उखाड़ेंगे और उसे बेचकर रुपयों का आपस में बंटवारा कर लेंगे। उसके पहले एक आरोपित पकड़ा गया है। Jabalpur: पायल ज्वेलर्स के काउंटर से 27 लाख के आभूषण चोरी मामले में पुलि‍स को मि‍ली चुनौती, 3 आरोपित फरार

Exit mobile version