Jabalpur News: ट्रेनों से जा रहा हवाला का पैसा, आरपीएफ-जीआरपी को पता नहीं
जबलपुर । ट्रेनों का संचालन शुरू होते ही इसका फायदा यात्रियों ने उठाया है, लेकिन उन लोगों ने भी जमकर उठाया है, जो ट्रेन की भीड़ का फायदा लेकर हवाला के करोड़ों रूपये जबलपुर से बाहर भेजते और मंगवाते हैं। दीवाली के पहले ट्रेनों में लगी लंबी वेटिंग और भीड़ का फायदा उठाकर जबलपुर से हवालों का कारोबार फिर शुरू हो गया है। सूत्र बताते हैं कि जबलपुर रेलवे स्टेशन और मदनमहल से युवक-युवतियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है । इतना ही नहीं लगेज और बैग में हवाला के पैसा रखकर यह शहर के दूसरे शहर और अन्य प्रदेशों में भेज रहे हैं।
ऐसे हो रहा हवाला का काम:
कोरोनाकाल के बाद पैसों की बड़ी खेप यहां से वहां पहुंचाने के लिए हवाला कारोबार फिर बढ़ गया है। आयकर विभाग से लेकर पुलिस और जीएसटी विभाग को भी इनकी खबर है, लेकिन इनके काम का तरीका समझने से पहले ही करोड़ों रूपये यहां से वहां हो जा रहे हैं। दीवाली के एक सप्ताह पूर्व जबलपुर से मुंबई और गुजरात की ओर जाने वाली ट्रेनों में यहा काम जोरों से हुआ। बड़ी मात्रा में माल मंंंगगवाकर पैसों के साथ हवाला की राशि भी ट्रेन की मदद से ही भेजी गई। इनमें नए युवक-युवतियों के साथ कई अनुभवी लोगों की भी मदद ली जा रही।

