Wednesday, April 29, 2026
Latest:
jabalpur

JABALPUR NEWS: कांग्रेस नेता के घर पुलिस बिठाई, बेटा गिरफ्तार

जबलपुर। पुलिस ने कांग्रेस नेता बाबू शंकर सोनकर के घर और आसपास के इलाके में पहरा लगा दिया था।

सख्त कदम उठाए जाने के कुछ समय बाद ही कांग्रेसी नेता के बेटे देवेंद्र सोनकर को ओमती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। देवेंद्र के खिलाफ एक महिला शिक्षक ने FIR दर्ज करवाई है।

आधी रात को दरवाजा तोड़कर घर में घुस आया था

शहर के प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूल में पदस्थ महिला शिक्षक ने FIR दर्ज करवाई थी कि कांग्रेस नेता बाबू शंकर शंकर का बेटा देवेंद्र सोनकर आधी रात के समय डंडा लेकर घर पर आ गया। उसने लात मारकर दरवाजा तोड़ दिया और परिवार के सभी लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए कहने लगा। महिला शिक्षक ने बताया कि वह पिछले 3 साल से उसे परेशान कर रहा है। महिला शिक्षक का ज्ञान एवं कांग्रेस नेता बाबू शंकर सोनकर का ऑफिस आमने-सामने हैं। महिला शिक्षक को स्कूल अथवा बाजार इत्यादि जाने के लिए बाबू सोनकर के ऑफिस के सामने से गुजरना पड़ता है।

कांग्रेस नेता बाबू शंकर सोनकर के घर पर पुलिस की दबिश

FIR दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू की। ओमती थाना प्रभारी शिवेश सिंह बघेल ने बताया कि प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि देवेंद्र सोनकर उसके ऑफिस से लेकर स्कूल तक महिला शिक्षक का पीछा करता था। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने आरोपित की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पुलिस टीम का गठन कर बाबू शंकर सोनकर के भरतीपुर स्थित घर में दबिश देकर देवेंद्र की तलाश की गई। उसके घर के आसपास पुलिस का पहरा बढ़ाया गया। जिसके बाद घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम