Site icon Yashbharat.com

Jabalpur late night news: बिल्डिंग के पिलर में क्रैक भयभीत रहवासी भागे बाहर

IMG 20200624 WA0000

जबलपुर, (यशभारत ब्रेकिंग आशीष शुक्ला)
जबलपुर के रामपुर स्थित मांडवा बस्ती के सेक्टर वन के k ब्लॉक के एक पिलर पर क्रैक आ जाने के कारण रहने वाले 7 परिवार बिल्डिंग छोड़कर बाहर मैदान पर आ गए।

घटना की जानकारी जैसे ही रामपुर पुलिस को लगी रामपुर चौकी के प्रभारी सुमित मिश्रा मौके पर पहुंच गए वहीं पार्षद थानेश्वर महावर भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

उल्लेखनीय है कि बनाई गई बिल्डिंग राजीव गांधी आवास योजना के तहत बनाई गई है जिसमें मदन महल से विस्थापित परिवारों को शासन द्वारा रहने की व्यवस्था की गई थी बिल्डिंग को बने अभी 3 साल भी नहीं हुआ की बिल्डिंग धराशाई होने लगी है।

रहवासियों में काफी दहशत है बिल्डिंग में रहने वाले 7 परिवारों को अभी फिलाल रात के लिए सामुदायिक भवन में रहने की व्यवस्था कराई गईl

Exit mobile version