jabalpur

Jabalpur Corona Update: RPSF जवान सहित 2 कोरोना संक्रमित, इस एरिया में फैल रहा संक्रमण

यश भारत ब्रेंकिंग@आशीष शुक्ला

सोमवार की दोपहर को आई रिपोर्ट में 2 पॉजिटिव

एक व्हीकल मोड रांझी का निवासी तथा दूसरा आरपीएसएफ का कांस्टेबल है ।

जबलपुर । आईसीएमआर लैब और मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आज सोमवार 1 जून की दोपहर मिली 22 सेम्पल जांच की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव के 2 प्रकरण सामने आए हैं। पॉजिटिव पाये गये प्रकरणों में उदयनगर नम्बर-1 व्हीकल मोड रांझी का निवासी तथा दूसरा आरपीएसएफ का कांस्टेबल है।

*आरपीएसएफ का 28 बर्षीय कांस्टेबल आरपीएसएफ बैरक में ही रहता तथा पिछले कुछ दिनों से उसे श्वेताम्बरी गेस्ट हाउस में क्वारन्टीन किया गया था ।* वह आरपीएसएफ के पूर्व में संक्रमित पाये गये कांस्टेबल के सम्पर्क में आने वालों में शामिल था तथा 25 मई से ड्यूटी पर नहीं गया था । 30 मई को बुखार और खांसी की शिकायत होने पर रेलवे हॉस्पिटल में उसकी जाँच की गई थी तथा भर्ती करने के बाद उसका सेम्पल भी लिया गया था ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम