Monday, April 6, 2026
Latest:
jabalpur

Jabalpur Corona Breaking: अब पॉजिटिव पाए गए युवक की मां पॉजिटिव, माढ़ोताल में कोरोना संक्रमित की नही टूट रही चेन

जबलपुर (आशीष शुक्ला )। मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आज सोमवार की शाम मिली जाँच रिपोर्ट्स में कोरोना पॉजिटिव का एक और प्रकरण सामने आया है ।

नये प्रकरण में भानतलैया प्रेमसागर रोड हनुमानताल निवासी 47 वर्ष की महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । यह महिला इसी क्षेत्र में पूर्व में पॉजिटिव पाये गये युवक की माँ हैं ।

इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 361 हो गई है । इनमें से 289 स्वस्थ हो चुके हैं और 14 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 58 हो गये हैं ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम