Latest

Jabalpur Update: जबलपुर में ऑनर किलिंग का अब तक का सबसे भयावह मामला, प्रेमिका ने भी की खुदकुशी

जबलपुर। थाना तिलवारा के रमनगरा में आज गुरुवार की सुबह रक्त रंजिश रही। यहां ऑनर किलिंग का भयावह मामला सामने आया है। जिसमें बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक की गर्दन उड़ाकर जघन्य हत्या कर दी गई।

इतना ही नहीं हत्या करने के बाद आरोपी ने लहूलुहान सिर और एक हाथ काटकर, बोरी में रखकर थाने पहुंच गया।

बोरी से टपकता खून देखकर थाना का पुलिस बल भी हतप्रभ रह गया, जिसके बाद आरोपी ने पूरी वारदात खुद ही बयां कर दी।इधर खबर है कि भाई द्वारा प्रेमी को मारे जाने के बाद बहन ने भी आत्महत्या कर ली है।

इस घटना की पूरे शहर में चर्चा है। वहीं क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। जानकारी अनुसार थाना तिलवारा के रमनगरा, बर्मन मोहल्ला में आरोपी धीरज शुक्ला ने क्षेत्र में रहने वाले युवक ब्रजेश कश्यप का हंसिया से पहले तो सिर उड़ाया और फिर एक हाथ काटकर बोरी में रखा और थाने पहुंच गया।

नाबालिग बहन को लेकर भागा था मृतक
जानकारी के मुताबिक कुछ समय पूर्व मृतक विजेत कश्यप धीरेंद्र शुक्ला उर्फ मिंटू की नाबालिग बहन को लेकर भाग गया था।

IMG 20210311 WA0010

अपहरण का प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस धीरेंद्र की बहन को दस्तायाब कर लिया था लेकिन तब से ही ब्रजेश और धीरेंद्र के परिवार के बीच कुछ ज्यादा खटास रहने लगी थी।

आपको बता दें कि लड़के का पिता अवैध शराब कांड में जेल में हैं।

Back to top button