jabalpurLatestमध्यप्रदेश

Jabalpur Bhedaghat गए थे भेड़ाघाट घूमने, टापू पर पहुंचते ही बढ़ा जलस्तर, फंस गए 4 युवक, रेस्क्यू जारी

Jabalpur Bhedaghat जबलपुर के भेड़ाघाट में बारिश के बाद अचानक नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया और 4 युवक टापू में फंस गए। युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम को चार लोगों की जान बचाने के लिए प्रशासन ने रेस्क्यू आपरेशन आरंभ किया जो समाचार लिखे जाने तक जारी रहा।

प्रशासन पुलिस एवं एनडीआरएफ की टीमें मौके मौजूद हैं। एसडीएम पंकज मिश्रा का कहना है कि तेज बहाव की वजह से मोटर बोट पानी में फंसे लोगों तक पहुंच नहीं पा रही है। कलेक्टर द्वारा एयरलिफ्ट कराने की दिशा में भी प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार लाइफ जैकेट को ड्रोन के जरिये युवकों के पास भेजा गया है पर लाइफ जैकेट पहन कर यह नर्मदा पार कर पाएंगे या नहीं फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता।

Back to top button