Saturday, May 23, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

संभाग स्तरीय शालेय अंडर 17 बालिका वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता जबलपुर बना

संभाग स्तरीय शालेय अंडर 17 बालिका वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता जबलपुर बना

कटनी -माननीय जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वी पाल सिंह एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप डांगीवाल के निर्देशन में सेंटपॉल हायर सेकेंडरी स्कूल झिंझरी कटनी में अंडर 17 बालिका वर्ग का प्रथम मैच कटनी और सिवनी क़े बीच खेलकर प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच खेला गया। उक्त प्रतियोगिता में कटनी जिले के साथ-साथ जबलपुर, सिवनी, नरसिंहपुर की टीमें सम्मिलित हुए। संभाग स्तरीय शालेय अंडर 17 बालिका वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता संभाग स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सेंटपाल हायर सेकेंडरी स्कूल झिंझरी में खेला गया। सिवनी ने पहले बैटिंग करते हुए 73 रन का स्कोर बनाया। बाद में कटनी ने बैटिंग करते हुए 62 रन बनाकर 11 रन से हार का सामना करना पड़ा।द्वितीय मैच में जबलपुर और नरसिंहपुर के बीच खेला गया जिसमें जबलपुर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 113 रन बनाए। बाद में नरसिंहपुर बैटिंग करते हुए 81 रन बनाकर 32 रन से हार का सामना करना पड़ा।संभाग स्तरीय शालेय अंडर 17 बालिका वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच जबलपुर और सिवनी के बीच खेला गया।

जिसमें सिवनी ने मात्र 11 रन बनाए। जबलपुर ने सिर्फ 1 ओवर 10 विकेट से मैच जीत लिया। प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट अदिति यादव ने ऑल राउंडर प्रदर्शन किया। जिसमें विकासखंड शिक्षा अधिकारी कटनी सुश्री धनश्री जैन एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी ढीमरखेड़ा संयुक्ता उइके ने परिचय खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। सेंटपॉल हायर सेकेण्डरी स्कूल झिंझरी कटनी के प्राचार्य फादर अलाउसिस विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। संभाग स्तरीय शालेय अंडर 17 बालिका वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता को सफल बनाने में शैलबाला मैथ्यूज, प्रमोद डेहरिया, रमेश शाह, अमर सिंह, अर्चना मनोध्या, शेखर पाठक, महेंद्र सिंह, सुधारानी राव, मनोज शुक्ला, हिमांशु दास, ओंकार सिंह, अंकिता अग्रवाल, अशोक हल्दकार, अनूप श्रीवास, राकेश चौधरी एवं अन्य स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि