Latest

Jabalpur Bargi Dam Update: चिंता मत करो, सरकार साथ है, खमरिया में आर. कामराज के परिजनों से मिलकर भावुक हुए मुख्यमंत्री

Jabalpur Bargi Dam Update: चिंता मत करो, सरकार साथ है’, खमरिया में आर. कामराज के परिजनों से मिलकर भावुक हुए मुख्यमंत्री। बरगी बांध में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद मुख्यमंत्री आज दोपहर जबलपुर पहुंचे। डुमना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे सीधे खमरिया स्थित आर. कामराज के निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और हादसे में अनाथ हुए बच्चों को ढांढस बंधाया।

बरगी क्रूज हादसा: एक्शन मोड में CM डॉ. मोहन यादव; लापरवाहों पर गिरी गाज, पायलट-हेल्पर बर्खास्त, मैनेजर सस्पेंड

Jabalpur Bargi Dam Update: चिंता मत करो, सरकार साथ है’, खमरिया में आर. कामराज के परिजनों से मिलकर भावुक हुए मुख्यमंत्री

एक ही परिवार के 7 सदस्य थे सवार

हादसे का शिकार हुआ आर. कामराज का परिवार मूल रूप से खमरिया का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को कामराज अपने परिवार के 7 सदस्यों के साथ क्रूज की सैर पर निकले थे।

  • सुरक्षित: कामराज का एक बेटा और एक बेटी गुरुवार रात को ही रेस्क्यू कर लिए गए थे।
  • शव बरामद: कामराज की पत्नी और उनकी भाभी के शव बरामद कर लिए गए हैं।
  • अब भी लापता: आर. कामराज सहित परिवार के तीन सदस्य अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

पीड़ित परिवार से मिलते हुए मुख्यमंत्री भावुक नजर आए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेस्क्यू ऑपरेशन में कोई कमी न छोड़ी जाए और लापता लोगों को जल्द से जल्द ढूंढा जाए। सरकार ने पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक और सामाजिक मदद देने का भरोसा दिलाया है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि