Jabalpur Alert: जबलपुर में टू व्हीलर रैली पर प्रतिबंध: बिना अनुमति कार्यक्रम होगा अवैध
Jabalpur Alert: जबलपुर में टू व्हीलर रैली पर प्रतिबंध: बिना अनुमति कार्यक्रम होगा । आने वाले दिनों में त्योहारों को देखते हुए जबलपुर जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिया गया है। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने शुक्रवार को यह आदेश जारी करते हुए कहा है कि महाशिवरात्रि, रमजान माह, होलिकोत्सव, चैत्र नवरात्र, गुड़ी पाड़वा, ईद-उल-फितर व हनुमान जयंती जैसे त्योहारों में बेहतर कानून व्यवस्था बनाने के लिए बिना अनमुति के आयोजन नहीं होगे।
Jabalpur Alert: जबलपुर में टू व्हीलर रैली पर प्रतिबंध: बिना अनुमति कार्यक्रम होगा अवैध
यदि होते हैं तो वह पूरी तरह से अवैध माने जाएंगे और आयोजकों पर सख्त कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं दो पहिया वाहन रैली पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इसके अलावा धर्म और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले नारे, शब्द और अन्य तरह की संगीत पर भी रोक लगा दी गई है।

