jabalpurLatest

Jabalpur: लॉक डाउन में हुआ प्यार, फिर शादी का झांसा देकर महीनों तक रेप

पिछले साल कोरोना काल में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान कोरोना वारियर्स के रुप में काम करने रहे एक युवक और महिला की मुलाकात हुई। फिर दोनों में दोस्ती और प्यार हो गया। इसके बाद शादी का झांसा देकर युवक ने महिला का दैहिक शोषण किया और अब शादी से इंकार कर दिया है। महिला की रिपोर्ट पर कल ग्वारीघाट थाना में युवक के खिलाफ रेप का प्रकरण दर्ज किया गया है।

ग्वारीघाट पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी 34 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी अपने पति से पटती नहीं है, जिस कारण पति से अलग रहती है। पिछले साल कोरोना काल की शुरूआत में लॉकडाउन लगाया गया था। लॉकडाउन में वह कोरोना वारियर्स थी। कोरोना वारियर्स की ड्यूटी करते समय उसकी मुलाकात मयूर कला मंदिर के पास निवासी अंकुर श्रीवास से हुई थी। अंकुर भी कोरोना वारियर्स था। दोनों में बातचीत होने लगी।

इसी दौरान अंकुर ने प्यार करने की बात बोली और उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। इसके बाद शादी करने का झांसा देकर विगत 27 फरवरी के पहले तक उसका दैहिक शोषण करता रहा। उसने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो अंकुर ने धमकी देते हुए शादी से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला 3 बच्चों की मां है। ग्वारीघाट टीआई विजय कुमार परस्ते ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ रेप का प्रकरण दर्ज कर तलाश की जा रही है।

Back to top button