Thursday, May 7, 2026
Latest:
jabalpur

Jabalpur : यहां अंगद के जैसे पैर जमाए है डॉक्टर्स, रेलवे अस्पताल में तबादलों को लेकर चर्चाएं गर्म

जबलपुर। पमरे के रेलवे अस्पताल में हुए तबादले चर्चाओं में हैं । जहां अनेक चिकित्सकों को इधर -उधर किया गया वहीं कुछ चिकित्सक कई वर्षो से अस्पताल में अंगद के जैसे पैर जताए बैठे हुए हंै ।

जिससे रेलवे बोर्ड के नियमों की खुले आम धज्जियां उड़ रही हैं। इनके तबादले की ओर किसी का ध्यान आकृष्ट नहीं हो रहा है जिसे अस्पताल के अन्य चिकित्सकों में इस बात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है । उल्लेखनीय है कि बोर्ड के उस आदेश के बाद जिसमें एक ही स्थान पर 10 से 15 साल या उससे अधिक तक जमे डॉक्टर्स के तबादले का आदेश दिया गया था

उसके परिपालन में पश्चिम मध्य रेलवे में भी कई डॉक्टर्स के तबादले कर दिये गये हैं इस तबादले आदेश से जबलपुर भोपाल व कोटा मंडल के डॉक्टर्स प्रभावित हुए हैं।

रेलवे बोर्ड ने पिछले दिनों आदेश जारी किया था जिसमें उसने स्पष्ट किया था कि लंबे समय से पदस्थ डॉक्टरों बोर्ड के आदेश के बाद से पूरे देश में रेलवे अस्पताल के डॉक्टर्स के तबादले शुरू हो गये हैं जिसमें पमरे भी शामिल है

इन डॉक्टर्स का हुआ तबादला
पश्चिम मध्य रेलवे के उप मुख्य कार्मिक अधिकारी राजपत्रि राहुल श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से गत 26 फरवरी 2020 को जारी आदेश में जिन डॉक्टर्स के तबादले किये गये हैं उनमें जबलपुर के केंद्रीय रेलवे अस्पताल में पदस्थ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.एके शुक्ला को भोपाल केेंद्रीय रेलवे अस्पताल जबलपुर में पदस्थ डिप्टी चीफ हेल्थ डायरेक्टर डा. निर्मला गुप्ता को कोटा मंडल जबलपुर मंडल में पदस्थ डा.नीरज वर्मा को एनकेजे भोपाल में पदस्थ डॉ.रचना श्रीवास्तव का सेंट्रल हास्पिटल जबलपुर कोटा मंडल रेल चिकित्सालय में कार्यरत डॉक्टर अनिल उपाध्याय का स्थानांतरण बारां कोटा में पदस्थ सहायक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुषमा भटनागर का स्थानांतरण भी समान पद पर बूंदी में किया गया है।

इसके अलावा भोपाल में कार्यरत डॉक्टर अजीता थाउसेन का स्थानांतरण कोटा मंडल में किया गया है साथ ही जबलपुर में तैनात डॉक्टर निर्मला गुप्ता का स्थानांतरण भी डॉक्टर सुषमा भटनागर की जगह किया गया है इसी तरह रेलवे बोर्ड ने उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे से डा.राज किशोर सिंह का तबादला जबलपुर मंडल के एनकेजे में एसीएमएस के पद पर किया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम