jabalpurLatest

JABALPUR में रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 89.7 प्रतिशत, स्वस्थ होने पर आज 112 मरीज डिस्चार्ज

आशीष शुक्ला…

जबलपुर।  कोरोना से स्वस्थ होने पर आज शुक्रवार नौ अक्टूबर को 112 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1548 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 109 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 112 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 10063 हो गई है। जबलपुर का रिकवरी रेट भी बढ़कर अब 89.7 प्रतिशत हो गया है। अर्थात कुल कोरोना मरीजों में से 89.7 प्रतिशत स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

कल गुरुवार की शाम 6 बजे से आज शुक्रवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 109 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 11218 पहुँच गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 177 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 978 हो गये हैं। जबलपुर में आज गुरुवार को कोरोना टेस्ट हेतु 1503 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये।

Back to top button