Thursday, May 7, 2026
Latest:
jabalpur

Jabalpur : फर्जी हीरालाल डकार गया साढ़े ग्यारह लाख

जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत मकान बेचने का 420 का मामला सामने आया है जिसमें कि शिकायतकर्ता ने मकान खरीदने के एवज में लाखों रुपए की पेमेंट खरीदार को कर दी परंतु जब रजिस्ट्री कराने की बारी आई, तो खरीदार बार-बार रजिस्ट्री करने से टाला मटोली करने लगे।

जिसके बाद जब शिकायतकर्ता ने मामले की छानबीन की तो उसे एक अलग ही सच्चाई सामने आई जिसमें की मकान का खरीददार अर्थात मकान का मकान मालिक कोई और ही निकला और पीड़ित द्वारा 11 लाख की रकम फर्जी लोगों को बेच दी गई।थाना अधारताल सुहागी के पास शिक्षक शारदा प्रसाद बुंदेला सीओडी कॉलोनी साईं बिहार क्षेत्र में 700 वर्ग फुट और हजार वर्ग फुट मकान लेने इच्छुक थे क्योंकि वह इन दोनों मकानों के बगल में ही रहते थे जिसके बाद उन्हें लगा कि इन मकानों के मालिक हीरालाल बहन और अशोक बैन है।

इन दोनों द्वारा भी मकान पर अपना स्वामित्व दिखाया गया था,जिसके बाद शक की कोई गुंजाइश ही नहीं की फिर क्या था शिक्षक शारदा द्वारा मकान खरीदने का मन बना लिया गया और इन दोनों को चेक के माध्यम से 11 लाख ?54000 का भुगतान कर दिया गया। परंतु जब रजिस्ट्री करने की बारी आई तो अशोक और हीरालाल दोनों ही ताला मटोली करने लगे और रजिस्ट्री करने से मना करने लगे।बार-बार कहते की रजिस्ट्री क्या रेट बहुत ज्यादा है रेट कम हो जाए फिर करवा देंगे।

कोई और ही निकला मालिक
बाद में जब इनके मंसूबों पर शारदा को शक हुआ तो उसके द्वारा इनकी जांच की गई जिसके बाद यह मामला समझ में आया कि अशोक एवं हीरालाल मकान के मालिक ही नहीं है। और तब से लेकर आज तक यह दोनों क्षेत्र से ही गायब है पुलिस द्वारा शिक्षक की द्घ.द्ब.ह्म्. पर 420 ई का मामला दर्ज कर लिया गया है

पकड़े गए दो अवैध शराब तस्कर
जबलपुर, नगर प्रतिनिधि। ग्वारीघाट थाना अंतर्गत मुरूम खदान दुर्गा नगर के पास आबकारी विभाग व थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर की सूचना के अंतर्गत मोहित गुप्ता नाम का लड़का कम से कम 3 पेटी अवैध शराब लेकर तस्करी हेतु बैठा हुआ था जैसे ही पुलिस को सूचना मिली पुलिस ने मोहित को रंगे हाथों दबोच लिया।पुलिस ने बताया कि कम से कम 20 से 25000 दी शराब लेकर मोहित तस्करी करने बैठा हुआ था जिसके बाद शाम को पुलिस के दो रक्षकों और आबकारीरी टीम ने इस अवैध तस्कर को दबोच लिया।विशाल यादव नामक तस्कर भी बादशाह हलवाई मंदिर के पास दो प्लास्टिक की बोरी में कम से कम ?15000 की शराब बेचने लगा हुआ था। थाना पुलिस द्वारा विशाल यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम