jabalpurमध्यप्रदेश

Jabalpur; नवजात लावारिस बच्ची को 100 डायल ने पहुंचाया मेडिकल, SP ने FRV को सराहा

Jabalpur आज दिनांक 20 सितंबर को शाम लगभग 5:00 बजे सुभाष नगर विश्वकर्मा टेंट हाउस के पास महाराजपुर में एक नवजात बच्ची के लावारिस मिली। जिसे FRV ने मेडिकल पहुंचाया।

लावारिस हालत में पड़े मिलने की जानकारी लगने पर स्थानीय लोगों के द्वारा 108 एंबुलेंस को फोन लगाया गया। जिनके द्वारा बताया गया कि अभी हम मेडिकल कॉलेज में है पहुंचने में थोड़ा समय लगेगा ।

तब स्थानीय लोगों के द्वारा 100 डायल को सूचना दी गई,  सूचना पर थाना अधारताल मैं तैनात 100 डायल (FRV) के प्रधान आरक्षक दीपक एवं आरक्षक रामनरेश तत्काल सूचना स्थल मौके पर पहुंचे एवं नवजात बच्ची जहां पर स्थानीय लोगों के द्वारा कचरा फेंका जाता है पड़ी हुई मिली।

जिसको एफआर वी में तैनात प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक के द्वारा क्षेत्रीय जनों की मदद से तत्काल बच्ची को एल्गिन अस्पताल जबलपुर में ले जाकर भर्ती कराया गया, एल्गिन अस्पताल में बच्ची का उपचार चल रहा है, स्वस्थ है l

इस त्वरित कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सिद्धार्थ बहुगुणा(भा.पु.से.) ने 100 डायल में तैनात प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक को 500-500/रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम