अलर्ट मोड पर रहना अति आवश्यक: निचले स्तर की बस्तियों को समय पर खाली करानें एवं बाढ़ की स्थिति निर्मित होने पर पूर्व से रहे तैयार- मनीष पाठक

IMG 20240725 WA0004

एलर्ट मोड पर रहना अति आवश्यक , निचले स्तर की बस्तियों को समय पर खाली करानें एवं बाढ़ की स्थिति निर्मित होने पर पूर्व से रहे तैयार- मनीष पाठक

कटनी नदी में लगातार बढ़ रहे जल स्तर का देर रात मोहन घाट पहुच कर लिया जायजा

कटनी। नगरपालिक निगम कटनी सीमांतर्गत बहनें वाली जीवन दायनी कटनी नदी के मोहन घाट में देररात 02 बजे निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नदी का जल स्तर देखनें पहुचें दो दिन से लगातार बारिस के दौरान कटनी नदी का जल स्तर बढ़ता जा रहा है । निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें बढ़ते जल स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि,कहा कि एलर्ट मोड में रहना आवश्यक बढ़ते हुए जल स्तर को नजरअंदाज करना हानिकारक हो सकता है । प्रभावित होने वाले क्षेत्रों की निगरानी करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था पूर्व से तैयार रहनी चाहिए ।

अधिकारियों से की दूरभाष पर चर्चा सुरक्षा के लिए पूर्व से रहें तैयार

निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें देर रात 02 बजे मोहनघाट पहुंच कर नदी के बढते जल स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए सुरक्षा के इंतजाम के संबंध में कटनी एस डी एम श्री मिश्रा से दूरभाष पर चर्चा के दौरान आपदा प्रबंधन दल की जानकारी लेते हुए संबंधितों को तत्काल स्थल पर उपस्थित कराने की बात कही इसके उपरांत निगमायुक्त से दूरभाष पर चर्चा करते हुए बाढ़ प्रबंधंन और जन जीवन की सुरक्षा के दृष्टिगत जारी तैयारीयों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए । बाढ़ की स्थिति निर्मित होने पर पूर्व से निगम प्रशसान को चौकन्ना रहने हेतु निर्देशित किया । वहीं कटनी कोतवाली टी.आई श्री शर्मा से दूरभाष पर चर्चा करते हुए निचले स्तर की बस्तियों को आवश्यकता पडनें पर खाली करानें हेतु पूर्व से तैयार रहने की बात कहीं । श्री पाठक नें कहा बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित होने पर जन-धन की सुरक्षा हमारी प्रथमिकता है इसके लिए हमें पूर्व से एलर्ट मोड में रहना आवश्यक है ।

इसे भी पढ़ें-  कटनी: वन स्टॉप सेंटर बना संकटग्रस्त महिलाओं का मददगार, 10-12 दिन से लापता महिला को परिजनों से मिलाया

बाढ़ नियंत्रण कक्ष पहुच कर कर्मचारियों से की चर्चा

नगरपालिक निगम कटनी द्वारा बारिस के मौसम में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर कर्मचारियों की ड्यिटी लगाई जाती है,जो नदी के जल स्तर बढ़नें पर पूरी निगरानी रखते है, श्री पाठक देररात 02ः30 पर मोहन घाट से सीधे नगर निगम कार्यालय में स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष पहुंचे वहां उपस्थित कर्मचारियों से चर्चा करते हुए कहा की प्रभावित होने वाले क्षेत्रों की निगरानी लगातार करें । नदी के बढ़ते जल स्तर को अंदेखा करना हो सकता है हानिकारक ।

इस दौरान दानिश अहमद सहित स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।